सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Special train service from Barabanki to Gujarat every Saturday till July 12

Barabanki News: 12 जुलाई तक हर शनिवार बाराबंकी से गुजरात तक विशेष ट्रेन सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 31 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Special train service from Barabanki to Gujarat every Saturday till July 12
विज्ञापन
बाराबंकी। गर्मी के मौसम में यात्रियों को सुविधा देते हुए रेलवे प्रशासन ने गुजरात के वलसाड तक सीधी ट्रेन सेवा देगा। मऊ-वलसाड साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन चार अप्रैल से शुरू होकर 12 जुलाई तक 15 फेरों के लिए किया जाएगा। ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से बाराबंकी स्टेशन पर भी रहेगा।
Trending Videos

05017 मऊ-वलसाड ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर सुबह 11:27 बजे पहुंचेगी और यात्रियों को सीधे कानपुर, आगरा, कोटा, वडोदरा और सूरत होते हुए वलसाड तक यात्रा की सुविधा देगी। वापसी में 05018 वलसाड-मऊ विशेष ट्रेन पांच अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर शाम 5:32 बजे पहुंचेगी, जिससे यात्रियों को गुजरात से सीधे अपने जिले लौटने में भी सहूलियत मिलेगी। रेलवे द्वारा इस विशेष ट्रेन का कुल 15 फेरों तक संचालन किया जाएगा। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं। पूर्वात्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के जरिए बाराबंकी के यात्री गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, आगरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed