{"_id":"69e92bd916d94a2f6e0f5949","slug":"temperature-reaches-42-degrees-people-suffer-from-scorching-heat-barabanki-news-c-315-1-brb1001-165076-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 42 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग गर्मी से परेशान हैं। लोग इससे राहत पाने के लिए विभिन्न तरीके खोज रहे हैं।
शासन की ओर से स्कूलों का समय 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद निजी स्कूल डेढ़ से दो बजे तक संचालित हो रहे हैं। बुधवार को बच्चे व छात्राएं छाता और दुपट्टा आदि से सिर ढककर धूप से बचाव करते दिखे।
सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में भी बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने सिर को गमछा अथवा दुपट्टा से ढककर निकले। छाता भी लगाकर धूप से बचाव किया।
कोटवाधाम के निकट कमोली गांव में स्थित अमृत सरोवर में बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए छलांग लगाते हुए नजर आए। ग्रामीण अंचल में तालाबों में स्नान करना एक आम तरीका बन गया है। हालांकि तालाब में नहाने की गतिविधि कई बार जानलेवा भी साबित हो चुकी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X