सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The administration has geared up for the census

Barabanki News: जनगणना को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The administration has geared up for the census
विज्ञापन
बाराबंकी। स्वगणना के साथ ही जनगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना में लगाए गए प्रगणकों को सभी तैयारियों के साथ पूरी तरह से मैदान में उतार दिया गया है। साथ ही लोगों को इसके लिए जागरुक भी किया जा रहा है और सहयोग की अपील भी की जा रही है। प्रसिद्ध धार्मिक और पौराणिक स्थलों को भी जनगणना में शामिल करने के निर्देश हैं।

जिले में 22 मई से जनगणना का कार्य शुरू हो रहा है। पहले चरण में मकान गणना का कार्य किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि जनगणना के कार्य में लगाए गए सभी आठ हजार प्रगणकों में किटों का वितरण कर दिया गया है और उन्हें मैदान में उतार दिया गया है। इसके साथ ही प्रगणकों को लोगों के घर-घर जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि सभी प्रगणकों के मोबाइल पर एचएलओ एप अपलोड करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन ने जिले के प्रमुख धार्मिक और पौराणिक स्थलों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए हैं इसका अनुपालन करने का आदेश सभी प्रगणकों को दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार का दस्तावेज किसी को नहीं देना है। एडीएम ने बताया कि स्वगणना के तहत अब तक करीब 28 हजार लोगों ने अपना विवरण विभाग को पोर्टल पर अपलोड किया है। यह कार्य अभी जारी है।

रामनगर तहसील में जनगणना के प्रथम चरण के लिए प्रगणकों को किट, पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र दिए गए। इसमें 532 प्रगणक व 79 सुपरवाइजर शामिल हैं। तहसीलदार विपुल सिंह ने कहा कि 22 मई से 20 जून तक हर गांव और मजरे में मकानों की गणना का कार्य होगा। रामनगर तहसील में करीब 532 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) निर्धारित किए गए हैं, इसमें प्रशिक्षित प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed