सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The canal burst, flooding the area and destroying 150 bighas of crops

Barabanki News: नहर कटने से भरा पानी, 150 बीघा फसलें बर्बाद

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
The canal burst, flooding the area and destroying 150 bighas of crops
जैदपुर क्षेत्र के मौथरी गाँव मेंरजबहा कटने से डूबी फसल। 
विज्ञापन
जैदपुर। हरख ब्लॉक के मौथरी गांव में सोमवार की रात में जैदपुर रजबहा मौथरी गांव के पास कट जाने से गुलरिहा व मौथरी गांव के खेतों में पानी भर गया। आलू, गेहूं, सरसों, मटर आदि की करीब डेढ़ सौ बीघा फसलें बर्बाद हो गईं। इससे नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया।
Trending Videos

सुबह खेतों में पानी भरा देख सींचपाल को सूचना दी। सुबह करीब नौ बजे नहर का पानी बंद कराया गया। गुलरिहा गांव के सुभाष की दो बीघा सरसौ, मंसाराम वर्मा का चार बीघा गेहूं व सरसों, इस्माइल गेंहू व सरसों, श्रीराम व पुनवासी की छह बीघा गेहूं, वीरेंद्र के पांच बीघा गेंहू व सरसों, शिवकुमार, विनय कुमार व हिमांशु की फसलों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि मौथरी गांव के पास केले नहर किनारे लगे हैं। वहीं पर चूहों ने नहर में बिल बना दिया। उसी से पानी का रिसाव होने के बाद नहर कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed