{"_id":"69627f27e3e591c49a0e936c","slug":"the-ero-and-aero-will-resolve-the-notices-issued-to-86000-voters-barabanki-news-c-315-1-slko1014-156022-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 86 हजार मतदाताओं के नोटिस का निस्तारण कराएंगे ईआरओ, एईआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 86 हजार मतदाताओं के नोटिस का निस्तारण कराएंगे ईआरओ, एईआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागर मेंअधिकारियों के साथ बैठक करतेडीएम शशांक त्रिपाठी।
विज्ञापन
बाराबंकी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले में करीब 86 हजार ऐसे मतदाता हैं, जिन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इन नोटिसों का निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों काे लगाया गया। शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में इन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में करीब 4.40 प्रतिशत (करीब 86,144) ऐसे मतदाता हैं, जो वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाए हैं। इन सभी अनमैप मतदाताओं को संबंधित बीएलओ के माध्यम से नोटिस तामील कराया जाएगा। इसके बाद आयोग के निर्देशानुसार निस्तारण होगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस कार्य के लिए जिन अधिकारियों को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वे उनका निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता के साथ करें। कहा कि विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों का निस्तारण जल्द और गंभीरता से किया जाना इस बात को ध्यान रख कार्य किया। चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos