{"_id":"69b07deb938e9b8dc40beeb0","slug":"the-examination-for-847-recruits-will-last-for-24-days-and-the-graduation-ceremony-will-be-held-on-april-20-barabanki-news-c-315-1-brp1006-160960-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 24 दिन चलेगी 847 रंगरूटों की परीक्षा, 20 अप्रैल को होगा दीक्षांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 24 दिन चलेगी 847 रंगरूटों की परीक्षा, 20 अप्रैल को होगा दीक्षांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस विभाग में सिपाही पद पर चयनित 847 रंगरूटों के प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन रंगरूटों की लिखित और शारीरिक परीक्षा 24 दिनों तक चलेगी। परीक्षा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 अप्रैल को दीक्षांत समारोह आयोजित कर इन्हें यूपी पुलिस का हिस्सा बनाकर विभिन्न थानों में तैनाती दी जाएगी। मौके को यादगार बनाने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
para_count-1
para_count-1 करीब नौ महीने पहले हुई पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को जिले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें गोंडा रोड स्थित 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में 579 और पुलिस लाइन में 295 रंगरूट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशिक्षण की अवधि नौ महीने की होती है और इस दौरान रंगरूटों को कानून व्यवस्था, शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन तथा फील्ड ड्यूटी से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी जाती हैं। अब प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन सभी रंगरूटों की अंतिम परीक्षा कराई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार 17 से 25 मार्च तक लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जो इंडोर माध्यम से ली जाएगी। 26 मार्च से 10 अप्रैल तक आउटडोर परीक्षा होगी। आउटडोर परीक्षा के दौरान रंगरूटों की शारीरिक दक्षता, दौड़, परेड, हथियार चलाने की क्षमता, फील्ड ट्रेनिंग और अन्य व्यावहारिक पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी सीओ हेडक्वार्टर हर्षित चौहान को सौंपी गई है, जबकि पीएसी ग्राउंड में परीक्षा की जिम्मेदारी रामनगर की क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत को दी गई है।
para_count-1
Trending Videos
para_count-0