सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The prescription was made in an hour, and the medicine was received after an hour and a half.

Barabanki News: एक घंटे में बना परचा, डेढ़ घंटे बाद मिली दवा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The prescription was made in an hour, and the medicine was received after an hour and a half.
परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। - फोटो : परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीज।
विज्ञापन
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव का असर जिला अस्पताल में दिखने लगा है। शुक्रवार को परचा बनवाने से लेकर ओपीडी तक में मरीजों की खासी भीड़ रही। इससे मरीजों को परचा बनवाने में एक घंटे का तथा दवा लेने के लिए डेढ़ घंटे तक का इंतजार करना पड़ा। वहीं भीड़ की वजह से कई मरीज बिना इलाज और जांच कराए ही वापस लौट गए।
Trending Videos

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1429 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार के 428, सांसरोग के 109, बदनदर्द के 207, हड्डीरोग के 317, त्वचारोग 405 मरीज देखे गए। इलाज के लिए बहोरी, विशंभर, नादिरा, महेंद्र ने बताया कि सुबह नौ बजे से परचा बनवाने के लिए लाइन में लग गया था लेकिन एक घंटा बाद जाकर परचा बन सका। बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा रही कि डॉक्टर को दिखाने और दवाई लेने में करीब डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब हम लोग जांच कराने के लिए पैथाेलॉजी पहुंचे तो समय समाप्त होने की बात कहकर वापस कर दिया गया। जिससे हम लोगों बिना जांच कराए ही वापस लौट गए। जबकि नरेश, प्रमोद, गौतम ने बताया कि भीड़ अधिक होने की वजह से परचा नहीं बन सका जिससे हम लोग बिना इलाज के ही वापस लौट गए। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम में आए उतार चढ़ाव की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed