सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Theft of lakhs from ANM residence and cooperative society

Barabanki News: एएनएम आवास व सहकारी समिति से लाखों की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 10 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from ANM residence and cooperative society
विज्ञापन
बाराबंकी। टिकैतनगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर एएनएम के आवास से चार लाख के जेवर व कुर्सी थाने के पास सहकारी समिति का ताला तोड़ 23 हजार रुपये से भरा लॉकर चोर उठा ले गए। खाली लॉकर खेत में पड़ा मिला।

सीएचसी टिकैतनगर में तैनात एएनएम रेनू वर्मा थाने से चंद कदमों की दूरी पर बंद पड़े पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आवास में रहती है। इनके अनुसार 28 मई को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पठानकोट गई थीं। सोमवार देर शाम वह वापस लौटीं तो आवास के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर अलमारी के लॉकर टूटे थे। सामान बिखरा पड़ा था। एएनएम के अनुसार अलमारी में रखे करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, कुर्सी थाने से 200 मीटर दूर लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर साधन सहकारी समिति है। सचिव शशिकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात ताला तोड़ कर चोर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे लाॅकर को उठा ले गए। मंगलवार सुबह कर्मचारी समिति खोलने पहुंचा तो जानकारी हुई। खोजबीन के दौरान लॉकर समिति के पीछे ही खेत में बरामद हुआ मगर उसमें रखी करीब 23 हजार की नकदी व जरूरी कागज गायब थे। एसएचओ कुर्सी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed