{"_id":"69c5a02541db5cfcf3041f3b","slug":"there-is-a-scramble-for-petrol-and-diesel-with-many-pumps-running-out-of-stock-barabanki-news-c-315-1-slko1014-162494-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी, कई पंपों पर स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेट्रोल-डीजल को लेकर मारामारी, कई पंपों पर स्टॉक खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़।
विज्ञापन
बाराबंकी। पेट्रोल-डीजल की अचानक मांग बढ़ने से जिले में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई पंपों पर दोपहर में तो कुछ पर शाम तक पेट्रोल और डीजल का स्टाॅक खत्म हो गया। शाम को जब लोग पंपों पर पहुंचे तो वहां पर तेल खत्म हो गया है आने पर मिलेगा का बोर्ड टंगा दिखा।
जिले में मौजूदा समय में 232 पेट्रोल पंप संचालित हैं। लेकिन बृहस्पतिवार को जिस तरह से पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी उससे करीब एक दर्जन पंपों पर शाम तक नो फ्यूल का बोर्ड टांग दिया। जिन पंपों पर तेल बचा भी है उन्होंने भी तेल देने से हाथ खड़ा कर दिए और लोड आने पर तेल मिलेगा की बात कहकर ग्राहकों को वापस कर दिया।
दरियाबाद के हमारा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने वालों की लंबी लाइन को देखते हुए संचालक ने मांग के अनुरूप तेल देने से हाथ खड़े कर दिया। पंप के मालिक सुशील वर्मा ने बताया मोटरसाइकिल चालकों को 100 और चार पहिया वाहनों को 500 रुपये का ही तेल दिया जा रहा है। अनूपगंज में स्थित पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो चुका था।
तेल के लिए भीड़ इतनी ज्यादा जुटी की अहमदपुर पेट्रोल टंकी पर डीजल पेट्रोल दोनों खत्म हो गए। देवीदीन पुरवा के नरेन्द्र सिंह ने बताया की मेंथा की रोपाई करने के लिए डीजल लेने आए थे पर तेल नहीं मिला। वहीं उधौली हाइवे किनारे स्थित ज्यादातर पेट्रोल पपों पर बुधवार की शाम से ही पेट्रोल-डीजल नहीं है।
तेल के लिए जुटी रही भीड़
चौधरी फिलिंग सेंटर त्रिलोकपुर मेंं डीजल भरवाने के लिए लोगों की लाइन लग गई। भारत पेट्रोल पंप कोठी, टिकैतगंज स्थित कमल फीलिंग सेंटर पर पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। अफवाहों के चलते किसान व अन्य लोग पेट्रोल पंप पर लाइन लगाए हैं। कस्बा सतरिख स्थित एक पंप पर 200 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है जबकि यहां पर डीजल खत्म हो चुका है। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई स्थानों पर पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
आवश्यकता से अधिक ले रहे डीजल
मेंथा की रोपाई शुरू होनी है ऐसे में किसानों को डीजल की आवश्यकता होगी। समय पर यदि डीजल नहीं मिला तो फसल की रोपाई नहीं हो पाएगी। इसी को देखते हुए ज्यादातर लोग आवश्यकता से अधिक डीजल लेकर डंप कर रहे हैं। एक पंप संचालक ने बताया कि कोई 500 का तो कोई 1000 का डीजल ड्रम में ले जा रहा है।
वर्जन
ऑयल कंपनियों ने जो डाटा उपलब्ध कराया है उसके अनुसार जिले में करीब 3197 किलोलीटर डीजल और 2116 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि वह अफवाहों पर ध्यान ने दें। जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।
डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डीएसओ
Trending Videos