सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Thieves cut through the shutter and stole mobile phones worth millions

Barabanki News: शटर काटकर उड़ाए लाखों के मोबाइल

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut through the shutter and stole mobile phones worth millions
सीसीटीवी में दिखा बोरे में मोबाइल भरकर ले जाता चोर।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के मुंशीगंज मोहल्ले में एक चोर ने मोबाइल दुकान का शटर काटकर 18 लाख रुपये के मोबाइल पार कर दिए। हालांकि, पुलिस ने अस्सी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और घटना के कुछ ही घंटों बाद झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं मोबाइल से भरी बोरियां बरामद कर लीं।
Trending Videos

लखपेड़ाबाग निवासी ताहा हसीब की मुंशीगंज में मोबाइल की दुकान है, जिसका संचालन उनके भाई मोहम्मद अकरम करते हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब एक बजे एक युवक हाथ में बिस्तर लेकर दुकान के बाहर पहुंचा और किसी बेसहारा राहगीर की तरह वहीं लेट गया। तड़के करीब पौने चार बजे उसने अपने कपड़ों में छिपाकर लाया कटर निकाला। दुकान के बाहरी पॉइंट से बिजली का कनेक्शन लिया और शटर काट दिया। अंदर घुसकर चोर ने दो बोरियों में मोबाइल भरे, गल्ले से 1,500 रुपये निकाले और रसूलपुर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे जब परिजनों ने दुकान का शटर कटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इलाके के अस्सी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चोर आखिरी बार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास बोरी ले जाता दिखा। इसके आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की। इस दौरान डॉ. लेडी बंगला परिसर में पेड़ों के बीच और जमीन में दबाकर रखी गई दोनों बोरियां बरामद हो गईं। इनमें करीब 15 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन मिले हैं। हालांकि, पीड़ित के अनुसार करीब दो लाख रुपये के मोबाइल अब भी गायब हैं। शहर कोतवाल ने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed