{"_id":"69600af6ad4c8fa944069fb9","slug":"this-includes-radiologists-pediatricians-and-anesthesiologists-barabanki-news-c-315-1-slko1012-155843-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: यहां रेडियोलॉजिस्ट, बालरोग और बेहोशी के डॉक्टर ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: यहां रेडियोलॉजिस्ट, बालरोग और बेहोशी के डॉक्टर ही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी का निरीक्षण करती शासन की ओर से नामित अधिकारी अरुणा सिंह।
विज्ञापन
फतेहपुर/ देवा। शासन द्वारा नामित अधिकारी अरुणा सिंह ने बृहस्पतिवार को फर्स्ट रेफरल यूनिटों देवा और फतेहपुर का निरीक्षण किया। चिकित्सकों ने बताया संसाधन कम हो तो काम चल जाता है, लेकिन जब काम करने वाले ही नहीं होते हैं तो मरीजों की जान पर बन आती है। चिकित्सकों ने बताया कि कहीं रेडियोलॉजिस्ट तो कहीं बालरोग विशेषज्ञ नहीं हैं। कहीं पर बेहोशी के डॉक्टर तक नहीं हैं।
नामित अधिकारी निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, पीकू वार्ड, महिला वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, ओपीडी तथा इमरजेंसी कक्ष की जांच की। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निर्धारित ड्रेस न पहनने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें अनिवार्य रूप से ड्रेस में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में केवल एक बेड पाए जाने पर अरुणा सिंह ने उसे विस्तारित करने को कहा। साथ ही अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। सीएचसी प्रभारी डॉ. अवनीश चौधरी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, बाल रोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की कमी से दिक्कतें हो रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निरीक्षण किया, जहां मशीनों के माध्यम से की जा रही ब्लड जांचों की स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं देवा सीएचसी पर बेहोशी और सर्जन न होने की बात बताई गई। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. नासिर कमाल, डॉ. संजीव कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos