सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Two bodies were found hanging from a tree; police have launched an investigation.

Barabanki News: पेड़ से लटके मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 07 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two bodies were found hanging from a tree; police have launched an investigation.
विज्ञापन
रामनगर। जनपद के रामनगर और सफदरगंज थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों के शव फंदे से लटके पाए गए। दोनों ही मृतक अविवाहित थे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
Trending Videos

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के बिछलखा गांव में मंगलवार सुबह बृजमोहन (50) का शव गांव के बाहर एक बाग में फंदे से लटकता मिला। वह अविवाहित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे वह घर से बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बीमारी के कारण मृतक अवसाद (डिप्रेशन) में था, जो प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है, जहां मंगलवार रात सौरभ दीक्षित (23) का शव घर के बाहर आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार भाइयों में तीसरे नंबर के सौरभ की मौत को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। थानाध्यक्ष अमर सिंह चौरसिया के मुताबिक, शुरुआती जांच में घरेलू कलह की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed