सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   United Amroha and Teachers Eleven Etawah reached the final

Barabanki News: फाइनल में पहुंचे यूनाइटेड अमरोहा व टीचर्स इलेवन इटावा

संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Jan 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
United Amroha and Teachers Eleven Etawah reached the final
लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर मैच खेलने के लिए  उतरे दोनोटीम के ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉर्ड्स बालाजी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अयोध्या कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल बेसिक टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें यूनाइटेड अमरोहा बेसिक इलेवन और टीचर्स इलेवन इटावा ने शानदार जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया।
Trending Videos

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में यूनाइटेड अमरोहा बेसिक इलेवन ने जौनपुर की टीम को 15 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरोहा की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से ग़ालिब ने 38 रन और आमिर उस्मानी ने 32 रनों की अच्छी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की टीम जय सिंह यादव के 40 रन और त्रिलोकी नाथ के 35 रन बनाने के बावजूद 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। अमरोहा की ओर से आमिर उस्मानी ने 4 विकेट और ग़ालिब ने 3 विकेट लेकर जीत दिलाई। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गालिब को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीचर्स इलेवन इटावा ने बेसिक टीचर्स एटा को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी एटा की टीम राजीव नाबाद 39 रन और अर्जुन 28 रन की बदौलत 19.1 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इटावा की ओर से विनय ओझल ने 4 विकेट और सलमान ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। जवाब में इटावा की टीम ने जयकरण पाल के 42 रन और सौरभ अवतार के 40 रन की दमदार पारी से 13.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए विनय ओझल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक समिति के आशीष कुमार श्रीवास्तव, आयोजक सचिव लोकेश शुक्ला, प्रवीण सिंह, आलोक पाठक, विनीत सिंह, नित्यानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed