सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UP: A bus carrying 54 students caught fire; students broke the windows and jumped out to save their lives, cau

UP: 54 विद्यार्थियों से भरी बस में लगी आग, शीशे तोड़ कूदकर बचाई जान, नेशनल हाईवे पर अफरातफरी, तीन जख्मी

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 22 Jan 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र में 54 विद्यार्थियों से भरी निजी बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं भरते ही अफरातफरी मच गई और छात्र शीशे तोड़कर बाहर कूदे। हादसे में तीन छात्राएं जख्मी हुईं, जिन्हें उपचार के बाद सुरक्षित रवाना किया गया।

UP: A bus carrying 54 students caught fire; students broke the windows and jumped out to save their lives, cau
आग से मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से 54 छात्र-छात्राओं को लेकर अयोध्या जा रही निजी बस में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। बस के अंदर धुआं भरने के दौरान चालक ने बस रोकी दी। अफरातफरी व चीख पुकार के बीच कई छात्र शीशा तोड़कर बाहर कूदे। तीन विद्यार्थी जख्मी हुए है। एक बड़ा हादसा टल गया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार अयोध्या जिले के अवध महाविद्यालय के 54 छात्र-छात्राएं बीएड की परीक्षा देने बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ के वासुदेव महाविद्यालय, रजत महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को तीन शिक्षकों के साथ सभी छात्र निजी बस से अयोध्या लौट रहे थे। जैसे ही बस रामसनेहीघाट क्षेत्र में मोहम्मदपुर कीरत गांव के पास एक ढाबा के निकट पहुंची बस में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और इंजन के पास आग लगने से अंदर धुआं फैलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोक दिया। धुआं देख छात्र-छात्राओं में घबराहट फैल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर छात्रों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ छात्र-छात्राएं शीशे तोड़कर नीचे कूद गए, जिससे तीन छात्राओं अयोध्या के गयासपुर थाना पूरा कलंदर निवासी महिमा विश्वकर्मा, तारापुर थाना तारुन निवासी लक्ष्मी व सतना रामपुरभगन थाना तारुन की रीमा निवासी सतना रामपुरभगन थाना तारुन जख्मी हो गईं। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में इनका प्राथमिक उपचार कराया। इस दौरान करीब एक घंटे दहशत व हंगामे के हालात रहे। कोतवाल जगदीश प्रसाद शुक्ला ने पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव कार्य कराया व छात्र-छात्राओं को दूसरी बस से सुरक्षित अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed