फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man's body found hanging at waste disposal center

Barabanki News: कूड़ा निस्तारण केंद्र में लटका मिला युवक का शव

Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging at waste disposal center
रामसनेहीघाट। पूरनपुरवा मजरे सनौली गांव में रविवार सुबह कूड़ा निस्तारण केंद्र के टिनशेड में गांव के ही राधेश्याम (40) का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। घरवालों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


बेटे अनुपम ने बताया कि शनिवार रात पिता राधेश्याम शराब के नशे में थे। घर में सभी लोगों के सो जाने के बाद वह घर से निकले। रविवार भोर में गांव के लोग ने जानकारी दी कि गांव से करीब 500 मीटर दूर कूड़ा निस्तारण केंद्र में पिता का शव गमछे के फंदे से लटक रहा है। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


राधेश्याम दो भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी के अलावा पुत्र अनुपम (18), कनक (15) और सौरभ (12) हैं। एसएचओ दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed