सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   61 patients, 46 cancer suspects, reached the camp for treatment.

Bareilly News: शिविर में इलाज को पहुंचे 61 मरीज, 46 कैंसर संदिग्ध

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
61 patients, 46 cancer suspects, reached the camp for treatment.
विज्ञापन
बरेली। बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट और मुरारी लाल माहेश्वरी फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षा एन्क्लेव स्थित बरेली कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इलाज के लिए आए 61 मरीजों में 46 कैंसर संदिग्ध रहे। इन्हें परामर्श दिया गया।
Trending Videos

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया ने कैंसर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। कैंसर संदिग्ध लक्षण मिलने पर जरूरी जांच का और जो पुराने मरीज थे, उनको स्वास्थ्य लाभ के लिहाज से सुझाव दिए गए। लोगों से पान मसाला का सेवन कम करने और संदिग्ध लक्षण होने पर जांच में देरी न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में बरेली समेत पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं के भी मरीज रहे। शिविर आयोजक राजन भारद्वाज के मुताबिक ट्रस्ट परिसर में प्रतिमाह पहले और तीसरे शनिवार को निशुल्क कैंसर स्वास्थ्य शिविर लगता है। सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था रहती है। शिविर संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7409466000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed