सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard enters home and carries away innocent child body found 500 meters away

UP: घर में घुसकर मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, 500 मीटर दूर मिला शव, वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 25 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार शाम फुटहा फार्म में तेंदुए ने घर से सात वर्षीय सिमरन को उठाकर मार डाला। करीब 500 मीटर दूर खेत में उसका शव मिला। ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश है।

Leopard enters home and carries away innocent child body found 500 meters away
मामले की जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगाही थाना क्षेत्र के सिधौना स्थित फुटहा फार्म में बुधवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तेंदुए ने घर के भीतर से सात वर्षीय मासूम को परिजनों के सामने ही उठाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Trending Videos


फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की पुत्री सिमरन (7) शाम करीब सात बजे घर में मौजूद थी। इसी दौरान परिजनों की आंखों के सामने से अचानक घर में घुसे तेंदुए ने उसे जबड़े में दबोच लिया और लेकर भाग निकला। परिजन व आस-पास के लोग शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े, लेकिन तेंदुआ बच्ची को लेकर दूर निकल गया। करीब 500 मीटर दूर गेहूं/मसूर के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।0घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भय के साथ-साथ वन विभाग के प्रति नाराजगी भी बढ़ गई है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद घटना के दो घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां पहले से बनी हुई थीं। इससे पूर्व वह दो पालतू कुत्तों और एक बछिया को भी अपना शिकार बना चुका है। इसके बावजूद वन विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने पास के खेतों में तेंदुए के छिपे होने की आशंका जताई है। खबर लिखे जाने तक सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप चौबे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए, जबकि सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव निगम और सीओ शिवम कुमार भी मौके के लिए रवाना हो गए। बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इलाके में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए पहले से ही दो स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और गश्ती टीम निगरानी कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed