{"_id":"69c42402d0bbe2fc410ff63b","slug":"leave-hesitation-and-tell-your-mother-and-doctor-about-your-problem-dr-ajra-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171214-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिझक छोड़कर मां व डॉक्टर को बताएं समस्या : डॉ. अजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिझक छोड़कर मां व डॉक्टर को बताएं समस्या : डॉ. अजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
युवराज दत्त महाविद्यालय में आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई बार देखा गया है कि छात्राएं झिझक के चलते बीमारियों को छिपा लेती हैं। ऐसे में आगे चलकर उन्हें तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब समय छिपाने का नहीं, बल्कि मां और चिकित्सकों को बताने का है।
ये बातें युवराज दत्त (वाईडी) महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अजरा खान ने कहीं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। माहवारी के समय दो से तीन बार सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें। सबसे ज्यादा दिक्कत शादी के बाद होती है। हाल यह होता है कि कई बार बच्चे होने के दौरान कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इससे बचने के लिए अगर किसी तरह की कोई दिक्कत होती है, तो वह चिकित्सीय परामर्श लेकर उपचार कराएं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने कहा कि आज का समय चुप रहने का नहीं है। अगर कोई भी आपको परेशान करे तो इसकी शिकायत आप महिला प्रकोष्ठ टीम या मुझसे भी कर सकती हैं। इसमें गोपनीयता बरती जाएगी। इस मौके पर डाॅ. सुभाष चंद्रा, डॉ. ज्योति पंत, डॉ. नीलम त्रिवेदी, महिला सिपाही सारिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -मोबाइल फोन जरूरी, पर हानिकारक भी : एसओ शिल्पी-- -
विशिष्ट अतिथि एसओ महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने बताया कि मोबाइल फोन आज के दौर की पहली जरूरत है। यह हमारे लिए उपयोगी तो है, लेकिन कई बार यही हानिकारक साबित हो जाता है। टेक्नोलॉजी के दौर में उसका सदुपयोग, दुरुपयोग हमारे मस्तिष्क, सोच पर निर्भर करता है।
स्टाफ नर्स जूही श्रीवास्तव ने भी छात्राओं को जागरूक किया। कहा कि छात्राओं और महिलाओं के सफेद पानी आने की शिकायतें होती हैं। इससे संक्रमण फैलता है। बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। मन में नकारात्मक भाव नहीं आने चाहिए।
Trending Videos