{"_id":"6a0b85328688303a8e05644e","slug":"72-cyber-criminals-arrested-in-six-months-property-worth-over-rs-7-crore-seized-bareilly-news-c-4-bly1053-887257-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह माह में 72 साइबर अपराधी पकड़े सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह माह में 72 साइबर अपराधी पकड़े सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं के बीच डीआईजी अजय साहनी ने रेंज के चारों जिलों में बीते छह माह में प्रभावी कार्रवाई का दावा किया है। उन्होंने बताया कि एक नवंबर 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक साइबर अपराध से संबंधित 506 मामले रेंज के थानों में दर्ज किए गए। पुलिस ने 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 17 को नोटिस तामील कराया। इस अवधि में ठगे गए 7.24 करोड़ रुपये को पुलिस ने संबंधित खातों में होल्ड कराया, जबकि एक करोड़ रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराई गई।
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 25 फरवरी को रेलवे जंक्शन से चार अंतरराज्यीय मोबाइल चोर और साइबर अपराधी गिरफ्तार किए। इनसे 45 मोबाइल फोन बरामद हुए। ये मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों से धनराशि निकालते थे।
बदायूं में फर्जी कॉल सेंटर में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की ठगी कर चुके थे। लैपटॉप, प्रिंटर, स्मार्ट फोन और 23 सिम कार्ड बरामद हुए। डीआईजी ने लोगों से जागरूक रहने और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील की है।
विज्ञापन
Trending Videos