UP: मकान के कब्जे के विवाद में लड़की को बुरी तरह से पीटा, जमीन पर पटका, नाजुक अंगों पर बरसाई लाठी
मकान कब्जे विवाद में सोमवार को मारपीट हुई। हमलावरों ने युवती पर लाठी से प्रहार कर उसे बेहोश किया। वीडियो वायरल होने पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ, दो लड़कियां गिरफ्तार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। हमलावरों ने लाठी से युवती के नाजुक अंग पर प्रहार किया। युवती लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले में थाने में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि करीब पांच दिन पहले कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला डाल दिया था। 17 मई को उसने मकान का ताला तोड़ दिया और परिवार समेत रहने लगा। सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे नौ लोग हाथों में लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर आए और उनके घर में घुस पड़े। हमलावरों ने उनकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया।
मां की पिटाई होते देख उनकी बेटी बचाने आई। आरोपियों ने युवती को गलत नीयत से दबोच लिया और उसे पकड़कर बाहर ले आए। एक हमलावर ने उसकी पुत्री को उठाकर पटक दिया और नाजुक अंगों पर प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वादी की तहरीर पर नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। दो नामजद लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई। जिसमें मकान के कब्जे को लेकर विवाद की सामने आई है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। - देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी