सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gambling with Passenger Safety... Overloaded Vehicles Trample the Rules.

Shahjahanpur News: यात्री सुरक्षा से खिलवाड़...नियम रौंद रहे ओवरलोड वाहन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gambling with Passenger Safety... Overloaded Vehicles Trample the Rules.
मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ​ट्रक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले की प्रमुख सड़कों पर यातायात के नियमों को ओवरलोड वाहन रौंद रहे हैं। अनियंत्रित गति, संकेतक के अभाव और क्षमता से अधिक सवारियां हादसे की वजह बन रही हैं। प्रशासनिक सख्ती के अभाव के चलते ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई केवल दिखावे के लिए हो रही हैं। आए दिन लोग हादसों में लोग अपनी जान गवां रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही हादसों का कारण बन रही है।

कांट के कमलनैनपुर में तीन और लखीमपुर में 10 लोगों की मौत के बाद सोमवार को जिले की प्रमुख सड़कों की पड़ताल की गई। हाईवे के साथ ही शहर की सड़कों पर भी यातायात के नियम टूटते मिले। क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर ऑटो, टाटा मैजिक वाहन दौड़ रहे थे लेकिन न एआरटीओ को नजर आए और न पुलिस ने ध्यान देने की जरूरत समझी। डग्गामार वाहनों पर छतों तक पर सवारी बैठीं थी। कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल होनी वाली ट्रॉलियों में यात्रियों को यात्रा कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तिलहर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सरयू पुलिया के पास संकेतक न होने से अक्सर ही दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिया के आसपास गति सीमा और मोड़ या कट की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से वाहन भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

इसी तरह पूर्वी भक्सी के पास अवैध कट बना है। यहां पर वाहनों का टकराना आम बात है। वाहनों के मुड़ने के चलते हादसे होने का डर रहता है। इसी कट से स्कूली बच्चे, राहगीर जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। नगरिया चौकी, सावेजपुर क्षेत्र में भी अवैध कटों की भरमार है।
मीरानपुर कटरा में राज्यमार्ग पर खैरपुर चौराहा के पास संकेतक नहीं लगे होने से रविवार की रात ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया, यहां और फीलनगर के पास हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं।
--
क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाकर दौड़ रहीं वैन
जलालाबाद। सोमवार को बरेली फर्रुखाबाद हाइवे से गुजरती वैन में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे बैठे मिले। वैन में बच्चों को ठूंसकर भरा गया था। कुछ आगे याकूबपुर तिराहे पर कृषि कार्य वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी बैठी मिलीं। चालक भी तेज गति से लापरवाही से ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। महाराणा प्रताप चौक पर भिंड-लिपुलेख व बरेली-फरुर्खाबाद हाईवे मिलते है। यहां पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहने के बावजूद आसपास कोई गति अवरोधक और संकेतक नही लगे हैं। इसके चलते हादसा होने का डर रहता है। निगोही में शाहजहांपुर मार्ग पर कई ऐसे वाहन नजर आए, जिनमें जान जोखिम में डालकर लोग सफर कर रहे थे। संवाद
--
हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक

कांट। कमलनैनपुर में हुए हादसे के बाद भी ऑटो चालकों ने सबक नहीं लिया और कुछ रुपयों के लालच में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठाकर दौड़ते रहे। ओवरलोड वाहन मदनापुर, कुर्रियाकलां, पिपरोला चौकी पुलिस के सामने से निकले, लेकिन रोक-टोक के लिए कोई अभियान तक नहीं चलाया। संवाद
-
जनवरी से अब तक
324 हादसे जिले में हुए
196 लोगों की मौत हुई
221 लोग दुर्घटनाओं में घायल हुए
25 ब्लैक स्पॉट हैं जिले में।

---
04 सवारी ऑटो में बैठाने का है नियम, सवार कर लेते हैं दोगुनी।
08 सवारी टाटा मैजिक में बैठाने के हैं निर्देश, 16 तक लेकर हैं दौड़ते।
--
वर्ष 2025-26 में परिवहन विभाग की कार्रवाई
600 लक्ष्य के सापेक्ष 1726 चालान किए गए
300 लक्ष्य के सापेक्ष 114 वाहन ही सीज किए गए।




--
प्रमुख हादसे
-15 अप्रैल 2023 : ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल के नीचे गिरने से 15 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
-25 मई 2024 : खुटार कस्बे में गोला रोड पर ढाबे पर सड़क किनारे खड़ी बस से डंपर टकराने से 13 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।
-25 जून 2024 : अल्हागंज के गांव सुगसुगी मोड़ के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

-छह मई 2025 : मदनापुर थाना क्षेत्र में इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई।
-नौ जून 2025 : गोरखपुर से नैनीताल जा रहे कार में सवार पिता-पुत्र समेत परिवार के तीन लोगों की रोजा क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराने से मौत हो गई थी।
-27 जून 2025 : मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर की टक्कर लगने से तीन लोगों की मौत हो गई।
-18 जनवरी 2026 : मीरानपुर कटरा में जलालाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे में छह वाहन भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। तीन लोगों की मौत हो गई।
-30 अप्रैल 2026 : शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर पुवायां के गांव भूड़ा मैनारी ओवरब्रिज के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत हो गई।
-30 अप्रैल 2026 : शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार के गांव रौतापुरकलां मोड़ के पास टैंकर की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।
--
एआरटीओ ने स्कूल बस को सीज किया



शाहजहांपुर। कांट में हुए हादसे के बाद एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम व पीटीओ आरपी गौतम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच बिना परमिट के चलती मिली स्कूल बस को सीज कर सिंधौली थाने में खड़ा करा दिया। कांट और रामचंद्र मिशन थाने में तीन-तीन ऑटो को सीज कर खड़ा कराया। 11 वाहनों के चालान भी किए गए। संवाद
--
सोमवार को चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर चलने वाले छह ऑटो सीज कर थाने में खड़ा करा दिए हैं। चार के चालान भी किए गए हैं। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन
--
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

-देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
--
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ के साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। डग्गामार वाहनों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
-शुभम वर्मा, सीओ यातायात

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

मीरानपुर कटरा में यातायात संकेतक नहीं होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed