सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Objectionable slogans raised over the seizure of Forest Department land.

Shahjahanpur News: वन विभाग की जमीन छिनने पर लगाए आपत्तिजनक नारे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Objectionable slogans raised over the seizure of Forest Department land.
टाइगर रिजर्व की जमीन से कब्जा हटाने के विरोध में नारेबाजी करते किसान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
देवकली (शाहजहांपुर)। टाइगर रिजर्व की जमीन पर वन विभाग के कब्जा लेने के विरोध में नवदिया बंकी गांव के कई किसानों ने सोमवार को शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने पर हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

नवदिया बंकी, गहलुइया, बरीबरा, नबीनगर आदि गांवों में तमाम किसान वन विभाग की करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर वर्षों से कब्जा करके वहां फसलें ले रहे थे। यह जमीनें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने पर गत शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ जमीन कब्जामुक्त करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। वन विभाग की पीलीभीत दियुरिया रेंज के रेंजर लल्लन दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की शेष जमीन कब्जा मुक्त कराने को जल्द अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed