{"_id":"6a0b4fa0c2b6b0113702e621","slug":"he-took-his-brothers-life-after-being-threatened-with-exposure-of-his-illicit-affair-to-his-nephew-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173641-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भतीजे को अवैध संबंधों की जानकारी देने की धमकी पर ले ली थी भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भतीजे को अवैध संबंधों की जानकारी देने की धमकी पर ले ली थी भाई की जान
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आनंद। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के पप्पू की हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके सगे छोटे भाई ने ही सिर पर डंडा मारकर उसकी हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक, उसका भाई उसे उसके अवैध संबंधों की जानकारी भतीजे को देने के लिए धमका रहा था। इसी खुन्नस में उसने वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 14 मई को पप्पू का शव सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में श्मशानघाट के पास पड़ा मिला था। थोड़ी दूर पर एक खून से सना डंडा पड़ा मिला था। हरदोई के थाना हरियावां के गांव सिवरी निवासी पप्पू के बेटे रानू ने हैदरपुर गांव निवासी नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने विवेचना शुरू की तो पप्पू के छोटे भाई आनंद उर्फ जानकी के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने सोमवार सुबह पांच बजे हैदरपुर से डींगुरपुर गांव जाने वाले मार्ग से आनंद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आनंद ने बताया कि उसकी भाई से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि पप्पू के बेटे रानू की एक महिला रिश्तेदार से उसके नजदीकी संबंध हो गए थे। इस संबंध की जानकारी पप्पू को हो गई थी। पप्पू अक्सर भाई आनंद को धमकी देता था कि वह उसके संबंधों की बात रानू को बता देगा। इसी रंजिश में आनंद ने भाई पप्पू की हत्या कर दी। आनंद को 14 मई की शाम गांव के मनोज से पता चला कि पप्पू ग्राम डींगुरपुर स्थित श्मशान घाट पास कच्चे रास्ते पर शराब के नशे में पड़ा है।
आरोपी ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा और भाई को उठाकर घर लाने का प्रयास करने लगा। नशे में पप्पू ने फिर से उसके संबंधों की जानकारी बेटे को देने के लिए कहा। वह चिल्लाने लगा तो आनंद ने गुस्से में आकर खेत में पड़ा डंडा उठाकर उसके सिर पर मार दिया। सिर से खून बहने पर वह घबराकर डंडा झाड़ियों में छिपाकर गोशाला जाकर सो गए।
दूसरे दिन भाई की मौत की जानकारी होने से डर गया। भतीजे रानू के माध्यम से पड़ोसी नरेश के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी पोस्टमॉर्टम हाउस पर रो-रोकर घटनाक्रम बताते हुए पुलिस को गुमराह करता रहा।

Trending Videos