सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Station Road Blocked with Barricades; Commuters and Travelers Left Wandering Until Afternoon

Shahjahanpur News: बैरियर लगाकर दूसरे दिन भी बंद रखी स्टेशन रोड, दोपहर तक भटके राहगीर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Station Road Blocked with Barricades; Commuters and Travelers Left Wandering Until Afternoon
रेलवे स्टेशन पर पेड़ को काटे जाने के कारण लगा बैरियर व खड़ा हाइड्रा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले मार्ग को दूसरे दिन दोपहर तक बंद रखा गया। इसके चलते ट्रेनों से सफर करने वालों को दुश्वारियां आईं। राहगीरों को भी गलियों से होकर गुजरना पड़ा। पेड़ काटने के दौरान पांच दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

टिकटघर के सामने साइकिल स्टैंड परिसर में खड़े भारी-भरकम पेड़ के गिरताऊ होने के चलते सोमवार को काटने के लिए बैरियर लगाकर काम शुरू किया गया था। पेड़ के कटान के चलते पूरे दिन लोगों की आवाजाही बंद रही। सबसे ज्यादा उन्हें दिक्कत आई, जो दूसरे जिलों से आए थे। यहां के व्यापारियों ने भी पेड़ काटने से होने वाले नुकसान पर नाराजगी जताई थी। रात करीब नौ बजे बैरियर हटाकर आवागमन को शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे फिर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके चलते फिर लोग परेशान होने लगे। मोहल्ला जलालनगर, भुल्लन खां चौपाल, ढाका ताल, निसरजई समेत तमाम मोहल्लाें के लोग निकले तो उन्हें रास्ता बंद मिलने पर गलियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर आने वालों का निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

यात्रियों को महिला थाने के पास ई-रिक्शा चालकों ने उतार दिया। वहां से पैदल ही उन्हें जाना पड़ा। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए। कार्य के दौरान हाइड्रा का उपयोग किया गया। कर्मियों ने पेड़ की डाल काटकर रास्ते को साफ कर यातायात बहाल किया। आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा ने बताया कि कार्य को पूरा कर रास्ता बहाल कर दिया गया है।
--
दुकानदारों ने लगाया मनमानी का आरोप, हंगामा
सोमवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों ने फिर मनमानी का आरोप लगाया। दुकानदारों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और आईओडब्ल्यू से मुलाकात की। उन्हें बताया कि पेड़ों की भारी-भरकम डाल गिराए जाने से पांच दुकानों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उनकी दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। तीन महीने पहले उन्हें नोटिस दिया गया था। इसके बाद काेई संज्ञान नहीं लिया। पेड़ को काटे जाने के दौरान उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई। व्यापारी हरीश ने बताया कि वह डीएम से मुलाकात करेंगे।

रेलवे स्टेशन पर पेड़ को काटे जाने के कारण लगा बैरियर व खड़ा हाइड्रा। संवाद

रेलवे स्टेशन पर पेड़ को काटे जाने के कारण लगा बैरियर व खड़ा हाइड्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed