{"_id":"697faddd38d26151ad08203d","slug":"after-falling-in-love-through-a-wrong-number-call-they-were-in-a-consensual-relationship-for-five-years-but-have-now-been-kicked-out-of-their-home-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-106361-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रॉन्ग नंबर से प्यार के बाद पांच साल सहमति संबंध में रहे, अब घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रॉन्ग नंबर से प्यार के बाद पांच साल सहमति संबंध में रहे, अब घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बरेली)। रॉन्ग नंबर पर कॉल लगने के बाद शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला प्यार में बदल गया। पांच साल तक सहमति संबंध में रहे। कुवैत में रखने के साथ ही दूसरे समुदाय का प्रेमी गोवा व मुंबई में भी मकान लेकर साथ रहा।
चार दिन पहले विवाद के बाद लाखों रुपये की नकदी व जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। ये आरोप लगाते हुए नेपाल की रहने वाली युवती ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। महिला ने थाने में जमकर हंगामा भी किया। रविवार को देर शाम तक महिला थाने में डटी रही। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
नेपाल के झापा शहर की रहने वाली युवती ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से एक काॅल आई थी। दूसरी तरफ से बात करने वाले ने खुद को बरेली के नवाबगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी बताया। इसके बाद कॉल का सिलसिला शुरू हो गया। दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई।
युवक ने शादी का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर वह घर छोड़कर आ गई। आरोपी उसे कुवैत ले गया। यहां करीब एक साल तक रहने के बाद वह गोवा आ गया। यहां उसने रेस्त्रां खोल लिया। इसमें भी उसके ही रुपये निवेश कराए। बिजनेस सफल न होने पर वह उसे साथ लेकर मुंबई चला गया।
आरोप है कि यहां उससे होटलों में वेटर का काम कराया गया। आरोपी आए दिन प्रताड़ित करता। बीते दिनों उसने करीब तीन लाख रुपये व दो मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर युवती थाने पहुंची।
आरोप: तहरीर लेने के बाद भी नहीं की मदद
युवती ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की। मुंबई जाकर वहीं शिकायत दर्ज कराने को कहा। नाराज युवती ने थाने के गेट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी बात सुनी।
विहिप कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार और जितेंद्र चड्ढा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि जिस युवक पर आरोप है, वह मुंबई में ही रहता है। उसके परिजन यहां रहते हैं। मामले में जांच की जा रही है।
Trending Videos