{"_id":"69f273bccaa453c92a0d53fc","slug":"after-the-death-of-two-friends-a-report-was-filed-against-the-combine-driver-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-107076-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो दोस्तों की मौत के बाद कंबाइन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो दोस्तों की मौत के बाद कंबाइन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जादोपुर रोड पर गांव देवरनिया के पास 19 अप्रैल को सामने आ रहे कंबाइन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। परिजनों ने मंगलवार को आरोपी कंबाइन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरगवां में किसान पुरुषोत्तम राम ने मंगलवार को पुलिस को बताया कि उनका बेटा सिद्धार्थ (20) अपने दोस्त नवाबगंज के अटंगा योगी निवासी रिंकू सिंह के साथ 19 अप्रैल को बाइक से दूसरे दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा था। वह जैसे ही जादोपुर रोड पर देवरनिया गांव के पास पहुंचा, उसी बीच सामने से आ रही कंबाइन की टक्कर लग गई। इससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कंबाइन का नंबर बदलने का आरोपनवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दियोरनिया के बुंदन ने बताया कि जिस कंबाइन के खिलाफ तहरीर दी गई है, वह उनका है। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने रंजिश मानते हुए उनके कंबाइन का नंबर लगा लिया। उनका कंबाइन घर पर खड़ा है। बुंदन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कंबाइन का नंबर बदला गया है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
Trending Videos