सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agniveer Army Recruitment Now you can apply for two posts through one form

अग्निवीर सेना भर्ती: अब एक फॉर्म से दो पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानिए अंतिम तारीख

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 28 Feb 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेना भर्ती कार्यालय बरेली से जारी सूचना के मुताबिक इच्छुक अभ्यर्थी एक अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थी एक फॉर्म में दो पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। 

Agniveer Army Recruitment Now you can apply for two posts through one form
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सेना में 2026-27 की अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। सेना भर्ती कार्यालय बरेली से जारी सूचना के अनुसार 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमेन मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। नर्सिंग सहायक (एनए/एनए वेट) के लिए आयु 23 वर्ष, सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय है। 

Trending Videos


सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। एक फॉर्म में दो पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बरेली एआरओ के अधीन आने वाले 12 जिलों (बरेली, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं) के अभ्यर्थी एक अप्रैल से पूर्व भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेडवार कब, किस जिले की होगी भर्ती
  • 11 मार्च- अग्निवीर (टेक्निकल) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए)।
  • 12 मार्च- अग्निवीर (ट्रेड्समेन 8वीं, 10वीं) (सभी 12 जिले के अभ्यर्थियों के लिए और अग्निवीर (क्लर्क/एसकेटी)
  • 13 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी।
  • 14 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) शाहजहांपुर, सीतापुर।
  • 15 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) संभल और पीलीभीत।
  • 16 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) हरदोई।
  • 17 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) फर्रुखाबाद।
  • 18 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बदायूं।
  • 19 मार्च- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed