सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Agriculture Department team busted fake fertilizer racket in Bareilly

Bareilly News: गोदाम में बनाई जा रही थी नकली खाद, कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर किया भंडाफोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में कृषि विभाग की टीम ने रविवार को हरूनगला स्थित एक गोदाम में छापा मारा। गोदाम में भारी मात्रा में संदिग्ध खाद रखी मिली, जिसके नमून जांच के लिए भेजे गए हैं।  

Agriculture Department team busted fake fertilizer racket in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में कृषि विभाग की टीम ने नकली खाद बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ रविवार को हरुनगला में एक गोदाम में छापा मारा। मौके पर भारी मात्रा में संदिग्ध खाद रखी मिली। इस खाद में लाल मिट्टी मिलाकर बोरियों में भरा जा रहा था। टीम ने खाद के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस खाद की बरेली और मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था। 

Trending Videos


जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर विभाग के प्रवर्तन दल ने पुलिस बल के साथ एक गोदाम में छापा मारा था। गोदाम में अनाधिकृत रूप से खाद बनाई जा रही थी। अवैध रूप से माइक्रो न्यूट्रिएंट, एमओपी, फेरस सल्फेट का भंडारण किया गया था। मौके पर लाल मिट्टी, खाली बोरियां और पैकिंग मशीन भी पाई गई है। गोदाम मालिक उर्वरक बनाने और भंडारण संबंधित कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर गोदाम को सील कर दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह से चल रहा था अवैध कारोबार
शहर के बीचों-बीच महीनों से फल-फूल रहे अवैध खाद के कारोबार ने कृषि विभाग की सतर्कता की पोल खोल दी है। ऑर्गेनिक पोटाश के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद अब विभाग के निरीक्षण तंत्र पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बारादरी थाने मे तहरीर देने की बात कह रही हैं, जबकि इंस्पेक्टर ने शिकायती पत्र मिलने से इन्कार किया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपी सुरेंद्र और उसके साथी जिस तरह से उर्वरकों की पैकिंग कर रहे थे, वह सीधे तौर पर किसानों की फसल और मिट्टी की सेहत के साथ खिलवाड़ है। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने कहा कि गोदाम को सील कर छह नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। 

गोदाम स्वामी को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने मामले से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग से पता कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed