सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man Falls into Deep Drain Near Bus Stand in Bareilly

UP: बरेली में बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिरा युवक, 15 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, मशीन से तोड़ा गया स्लैब

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 25 Mar 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार रात नाले में गिरे युवक का 15 घंटे बाद भी सुराग नहीं मिला है। कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है। कई जगह से नाले का स्लैब तोड़ा गया है। मशीनों से पानी भी निकाला गया है।  

Man Falls into Deep Drain Near Bus Stand in Bareilly
युवक की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के समीप मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक खुले नाले में गिर गया। रात साढ़े 12 बजे तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं, मगर पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह फिर उसकी तलाश शुरू कर दी गई। रामपुर से मशीन मंगा कर नाले का स्लैब तोड़ा गया है। मशीनों से नाले का पानी निकाला जा रहा है। 15 घंटे बीतने के बाद भी युवक का सुराग नहीं मिला है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि युवक कौन था? फिलहाल पुलिस उसके बारे में पता लगाने में जुटी है। 

Trending Videos

Man Falls into Deep Drain Near Bus Stand in Bareilly
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली से पहले सफाई के दौरान नगर निगम के सफाईकर्मियों ने स्लैब हटाया था। इसके बाद से नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक अचानक नाले में गिर गया। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि सेटेलाइट पुलिस चौकी के माध्यम से सूचना मिली था कि कोई युवक रोडवेज बस अड्डे के पास गहरे नाले में गिर गया है। उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखा तो व्यक्ति नाले में गिरता हुआ नजर आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Man Falls into Deep Drain Near Bus Stand in Bareilly
इसी नाले में गिरा युवक - फोटो : अमर उजाला

मशीनों से निकाला गया पानी 
पुलिस के मुताबिक हावभाव से लग रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में है और वह धोखे से थोड़ी सी खुली जगह में गिरकर गहरे नाले में चला गया है। पुलिस ने तत्काल नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। थोड़ी ही देर में एनडीआरएफ और फिर एसडीआरएफ की टीम मौके पर आ गई। देर रात तक युवक की तलाश में टीमें जुटी रहीं। बुधवार सुबह रामपुर से मशीन मंगाकर नाले का स्लैब तोड़ा गया। मशीनों से पानी निकाला गया। नाले में काफी कचरा भरा हुआ है, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। 

Man Falls into Deep Drain Near Bus Stand in Bareilly
नाले का तोड़ा गया स्लैब - फोटो : अमर उजाला
रात में मौके पर पहुंचे अधिकारी 
रात में एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और सीओ तृतीय भी मौके पर पहुंचे। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पहला प्रयास उसे नाले से निकालने का है, इसके बाद उसके और परिवार के बारे में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed