सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Air travel becomes expensive on Holi Bareilly-Mumbai flight fare up by Rs 16 thousnd

होली पर महंगी हुई हवाई यात्रा: बरेली-मुंबई फ्लाइट का किराया 16 हजार, बंगलूरू का 19 हजार रुपये के पार

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

होली पर सभी ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। वहीं बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू की फ्लाइट का किराया सातवें आसमान पर पहुंच गया। ऐसे में त्योहार पर घर आने और बाद में वापसी का सफर महंगा पड़ रहा है। 

Air travel becomes expensive on Holi Bareilly-Mumbai flight fare up by Rs 16 thousnd
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित है। जो गाड़ियां हैं, होली पर वह भी फुल चल रही हैं। ऐसे में लोग हवाई यात्रा का रुख कर रहे हैं जो यहां किराया आसमान पर है। मार्च के महीने की अलग-अलग तारीखों में मुंबई का किराया 16 तो बंगलूरू का 19 हजार रुपये के पार हो गया है। सप्ताह में शनिवार, रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मुंबई व सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बंगलूरू की फ्लाइट है।

Trending Videos


टिकटों की मांग के अनुसार फ्लाइट में दोनों ओर से किराया लगातार बढ़-घट रहा है। बरेली से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन गाड़ियां हैं। इनमें बरेली-लोकमान्य तिलक, रामनगर-बांद्रा टर्मिनल और काठगोदाम-मंबई सेंट्रेल विशेष गाड़ी शामिल हैं। बरेली होते हुए सप्ताह में एक ही लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन है। यह सभी गाड़ियां फुल होकर चल रही हैं। ट्रेन से एसी तृतीय श्रेणी में एक ओर से बंगलूरू का किराया 2620 रुपये और मुंबई का 2170 रुपये है। हवाई जहाज से दोनों स्थानों का किराया छह से सात हजार रुपये कि बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होने के कारण टिकट की मांग के अनुसार घटना-बढ़ता है। होली के दौरान 70-80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो रही है। इस कारण शेष सीटों पर किराया बढ़ गया है।

किराये की स्थिति
बरेली-मुंबई                          बरेली-बंगलूरू
तीन मार्च- 8772 रुपये         चार मार्च- 9218 रुपये
पांच मार्च- 7959 रुपये         छह मार्च-9885 रुपये
सात मार्च- 9524 रुपये         नौ मार्च-12456 रुपये
आठ मार्च- 11976 रुपये       11 मार्च-10648 रुपये
10 मार्च- 9942 रुपये            13 मार्च-16171 रुपये
12 मार्च- 16767 रुपये          16 मार्च-19344 रुपये
14 मार्च- 11974 रुपये           18 मार्च-14728 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed