फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   animal husbandry minister Dharmpal Singh announced puja material will be prepared from cow dung in UP

UP News: यूपी में गाय के गोबर से तैयार की जाएगी पूजा सामग्री, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने की घोषणा

Sat, 01 Feb 2025 11:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Feb 2025 11:24 AM IST
सार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय के गोबर और गोमूत्र से आंवला के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का खाका इफको के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
animal husbandry minister Dharmpal Singh announced puja material will be prepared from cow dung in UP
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी में गाय के गोबर से पूजा के सामानों के साथ ही घरेलू साज-सज्जा के सामान तैयार किए जाएंगे। इस दौरान इफको में पांच हजार गोवंशों वाले गो-आश्रय स्थल के निर्माण पर भी चर्चा की गई। इफको प्लांट में उन्होंने निराश्रित गोवंश संरक्षण के संबंध में यह घोषणा की।

विज्ञापन

  
बैठक में आंवला स्थित इफको प्लांट में गोशाला चलाने के लिए एक आत्मनिर्भर मॉडल विकसित करने के लिए कहा। साथ ही इसे प्राकृतिक खेती, गोमूत्र, गोबर, पेंट आदि से जोड़ने का आह्वान किया गया, ताकि इसे वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: पीरियड्स आने पर छात्रा को पैड नहीं देने के मामले में जांच पूरी, स्कूल को नोटिस, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इफको में पांच हजार गोवंशों को रखने की क्षमता वाले गो-आश्रय (वृहद गोशाला) के निर्माण पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वित्तीय आत्मनिर्भरता से गायों के रखरखाव और पालन-पोषण का खर्च स्वयं वहन करने में सक्षम होंगी। गाय के गोबर और गोमूत्र से अब आंवला के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का खाका इफको के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। 

साज-सज्जा के सामान भी बनाए जाएंगे 
गोमूत्र से बायो फर्टिलाइजर और वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन भी किया जाएगा। गाय के गोबर से घड़ी, फूलदान, पेन स्टैंड के अलावा अन्य साज सज्जा के सामानों के साथ ही धूप, अगरबत्ती, थाली, दीपक जैसे पूजा के सामानों को तैयार कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। 

इससे न सिर्फ गायों का संरक्षण होगा बल्कि युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस मौके पर पशु विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे, निदेशक पशुपालन  डॉ. जयकेश पांडे, अपर निदेशक संगीता तिवारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed