सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arjun Maurya murder accused arrested in police encounter in Bareilly

Bareilly News: अर्जुन मौर्य की हत्या करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में अर्जुन मौर्य हत्याकांड के आरोपी अर्पित को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अर्पित के पैर में गोली लगी। उसका साथी कुश फरार हो गया।

Arjun Maurya murder accused arrested in police encounter in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के संजयनगर निवासी अर्जुन मौर्य की हत्या के आरोपी अर्पित को बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरा आरोपी कुश मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 





एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि हत्यारोपी अर्पित और कुश बाइक से कहीं भागने की फिराक में थे। गश्त कर रही पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो दोनों का पीछा किया गया। पुलिस ने हरूनगला मोड़ पर घेर लिया। दोनों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में अर्पित के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका साथी कुश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी अर्पित ने अपना अपराध स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि अर्पित ने ही अर्जुन के माथे में गोली मारी थी। मुख्य विवाद प्रेम प्रसंग में बाधक बनने को लेकर था। 

विज्ञापन

यह था घटनाक्रम 
सोमवार रात करीब 11 बजे संजय नगर इलाके में राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के जिला सचिव राकेश मौर्य के 20 वर्षीय बेटे अर्जुन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन दिन में पेंटर और रात को डीजे का काम करता था। उसके परिजन ने अर्पित, कुश समेत तीन आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed