सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang stealing power cables busted six accused arrested in police encounter in Bareilly

Bareilly News: बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, क्योलड़िया (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ है।

Gang stealing power cables busted six accused arrested in police encounter in Bareilly
भारी मात्रा में बिजली का तार बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में क्योलड़िया थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



थाना पुलिस के मुताबिक बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गिरोह लाल रंग की गाड़ी में घूमकर बिजली के तार काटने की फिराक में है। पुलिस टीम धनौर जागीर की पुलिया के पास पहुंची, जहां एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी थी। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और गाड़ी खेत में फंस गई। गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आसिफ नाम का बदमाश घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: अर्जुन मौर्य की हत्या करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
विज्ञापन


आसिफ अर्शिया भोज, बहेड़ी का निवासी है। उसके पांच अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। इनमें मो. हसीन, इस्तिकार, मुजम्मिल, मोहम्मद रेहान और आसिफ शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व की दो घटनाओं सहित अन्य चोरी स्वीकार की हैं। 

ये सामान हुआ बरामद  
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। इसमें दो तमंचे, कारतूस, दो गाड़ियां (महिंद्रा केयूवी 100 और बोलेरो) शामिल हैं। इसके अलावा, तार काटने के उपकरण जैसे ब्लेड, आरी, पेचकस और प्लास भी मिले हैं। बरामदगी में एल्युमिनियम और तांबे के तार, केबल के बंडल, ट्रांसफार्मर तेल और पांच मोबाइल फोन भी हैं। पुलिस ने 3650 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके छठे साथी आसिफ को नवाबगंज-बरखेड़ा मार्ग से पकड़ा गया। उसकी गाड़ी से भी चोरी के बिजली के तार और ट्रांसफार्मर तेल बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed