सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-New Delhi Express Extended to kasgani via budaun

बदायूं को बड़ी सौगात: अब दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा, रेलवे ने इस ट्रेन के विस्तार को दी हरी झंडी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज तक किए जाने को मंजूरी दे दी गई है। इससे अब बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा हो गई है। इससे बदायूं के लोगों को काफी राहत मिलेगी।  

Bareilly-New Delhi Express Extended to kasgani via budaun
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

लंबे समय से रेल सुविधा की मांग कर रहे बदायूं के लोगों के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 14315/14316) का विस्तार बदायूं होते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन तक करने की मंजूरी दे दी है। अब जिले के हजारों यात्रियों को सीधे राजधानी दिल्ली तक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।

Trending Videos


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इस बात की पुष्टि की गई है। यह स्वीकृति केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा द्वारा 20 नवंबर 2025 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में प्रदान की गई है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय को क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं से दिल्ली का सफर हुआ आसान 
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बदायूं सहित आसपास के जिलों के लोगों को अब दिल्ली जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों या बार-बार साधन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह ट्रेन सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगी।

गौरतलब है कि इस मांग को लेकर बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने भी लोकसभा में मुद्दा उठाया था। अब इसे मंजूरी मिल गई है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। 

दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत 
रेल मंत्री के जारी पत्र के अनुसार, इस ट्रेन के विस्तार से बदायूं, कासगंज और बरेली मंडल के बीच आवागमन को नई गति मिलेगी। यह ट्रेन न केवल दैनिक यात्रियों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगी।

लोगो का मानना है कि रेल सेवाओं के विस्तार से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बदायूं जैसे जिलों में बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय बाजारों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, बरेली-नई दिल्ली एक्सप्रेस का कासगंज तक विस्तार बदायूं जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed