सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Prostitution going on in a woman house four accused arrested in Bareilly

Bareilly News: महिला के मकान में हो रहा था देह व्यापार, चार आरोपी गिरफ्तार; आपत्तिजनक सामग्री बरामद

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में पुलिस ने बाकरगंज में छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक महिला अपने मकान में देह व्यापार करा रही थी। पुलिस ने दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।  

Prostitution going on in a woman house four accused arrested in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र के बाकरगंज में महिला के घर में देह व्यापार चल रहा था। किला थाना पुलिस ने रैकेट का भंडाफोड़ कर दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी महिला के घर से बरामद किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

Trending Videos


23 मार्च को किला पुलिस को मुखबिर से मिली कि बाकरगंज साबरी मस्जिद के पास एक महिला के मकान में देह व्यापार हो रहा है। महिला कमरा, बेड उपलब्ध करवाकर रुपये ले रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो मकान में दो महिलाएं दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। किला थाने में मामला दर्ज कर चारों को जेल भेजा गया है। मौके पर गिरफ्तार किए युवकों को व्हाट्सएप पर लड़की दिखाकर बुलाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार
किला क्षेत्र के बाकरगंज में महिला के घर में लंबे समय से देह व्यापार हो रहा था। आरोपी महिला प्रेमी जोड़ों को कमरा और बेड की सुविधा भी उपलब्ध कराती थी। इसके बदले 500 और 1000 रुपये घंटे के हिसाब से लेती थी। आसपास के लोग भी देह व्यापार से परेशान थे। जब किला पुलिस ने छापेमारी की तो मकान से बडी़ मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed