Bareilly News: एनआरआई इंजीनियर से 40 लाख की धोखाधड़ी, आईवीआरआई कर्मी के परिवार पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
बरेली में एक एनआरआई इंजीनियर से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्हें विवादित प्लॉट बेचा गया, जिस पर कब्जा नहीं मिला। पीड़ित के भाई ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एनआरआई इंजीनियर से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्हें एक विवादित प्लॉट बेचा गया था, जिस पर आज तक कब्जा नहीं मिला। पीड़ित की ओर से आईवीआरआई कर्मचारी शेर बहादुर, उसकी पत्नी खैरुननिशा, बेटे गुलाम साबिर और बहू अबरेशम खान को नामजद किया गया है।
खुशबू एन्क्लेव निवासी अहमद अजीज खान ने बताया कि उनके भाई अहमद अजीम खान कतर में इंजीनियर हैं। भाई ने 16 अगस्त 2019 को इज्जतनगर के मुड़िया अहमदनगर में 168.44 वर्गमीटर का प्लॉट खैरुननिशा से 40 लाख रुपये में खरीदा था। आरोप है कि खैरुननिशा ने उसी प्लॉट को कई अन्य लोगों को बेच दिया।
शिकायतकर्ता का दावा है कि उनसे 40 लाख रुपये नकद लिए गए, जबकि रजिस्ट्री में भुगतान के लिए चार चेक दिखाए गए थे, जिन्हें बैंक में न लगाने की बात कही गई। प्लॉट पर कब्जा मांगने पर आरोपियों ने टालमटोल की। कतर में नौकरी के कारण अहमद अजीज खान बरेली नहीं आ सके।
एक जून 2026 को अहमद अजीज ने खैरुननिशा, उसके पति शेर बहादुर और बेटे गुलाम साबिर से प्लॉट या रकम वापस मांगी। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 20 जून की रात दोबारा रकम मांगने पर पिता-पुत्र ने अहमद अजीज की पिटाई कर जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया। अहमद अजीज का आरोप है कि इस दौरान शेर बहादुर की बहू अबरेशम खान बाहर आईं। उसने कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। अहमद अजीज किसी तरह वहां से निकल गए।
जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, शेर बहादुर और उसके परिवार के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। हत्या की कोशिश के मामले में पूरा परिवार वांछित है। आरोपी फिलहाल घर पर ताला डालकर भाग गए हैं। 21 जुलाई को एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी शिवम आशुतोष सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि शेर बहादुर आईवीआरआई का कर्मचारी बताया जा रहा है, जो काफी समय से जमीन सौदेबाजी के धंधे में है।