सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police Investigate How Murder-Accused Acquired Foreign Pistol

Bareilly Double Murder: मुठभेड़ में मारे गए अफसर खां के पास कहां से आई विदेशी पिस्टल, पुलिस कर रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Mar 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी अफसर खां ने विदेशी पिस्टल से पुलिस टीम पर 10 राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इस पिस्टल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के पास यह पिस्टल कहां से आई? 

Bareilly Police Investigate How Murder-Accused Acquired Foreign Pistol
हत्यारोपी अफसर खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी अफसर खां के एनकाउंटर मामले में बुधवार को पुलिस ने मानवाधिकार आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। इधर, एहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है। आरोपी अफसर के हमले में घायल सायमा की हालत में भी सुधार हो रहा है। पुलिस के मुताबिक अफसर के पास मिले इटली मेड पिस्टल को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

Trending Videos


इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी गांव में पंचायत के दौरान सोमवार को अफसर खां ने चाकू से गोदकर अपनी सास आसमां और साले आदिल की हत्या कर दी थी। पत्नी सायमा पर भी जानलेवा हमला किया था। सायमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने अफसर को सहारा ग्राउंड के पास मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अफसर ने पिस्टल से 10 राउंड फायरिंग की थी। इसमें दो सिपाही भी घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अफसर खां के पास इटली मेड पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है। गांव रहपुरा चौधरी में शांति है। एहतियातन फोर्स तैनात है। अस्पताल में भर्ती सायमा की भी निगरानी की जा रही है। उसकी हालत में अब सुधार है।

हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से दर्ज हैं पांच मामले
सास और साले की हत्या व पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर के खिलाफ हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 2006 में उसने अपने मामा की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले उसको उम्रकैद की सजा हो चुकी है। 10 साल जेल में रहने के बाद अपीलीय न्यायालय से जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसने अपनी चचेरी बहन सायमा से निकाह किया था। 

विस्तार से जानें पूरा घटनाक्रम
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में 16 मार्च (सोमवार) को दोपहर राशिद खां के घर पर चल रही पंचायत के दौरान अफसर खां उर्फ बोरा ने सास आसमां (50), साले आदिल (19) और पत्नी सायमा (24) को चाकू से गोद दिया था। निजी अस्पताल में आसमां और आदिल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि सायमा का इलाज अभी चल रहा है। वारदात के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने इज्जतनगर थाना प्रभारी, एसओजी और सर्विलांस टीमों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।

तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम मुड़िया अहमद की ओर गया है। पुलिस सुबह करीब पौने छह बजे सैदपुर मोड़ के करीब पहुंची तो आरोपी सहारा ग्राउंड की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी से आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखते ही अफसर खां ने पिस्टल से कई राउंड फायर किए। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को दो गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद उसके शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed