सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly salon worker commits suicide while returning from Delhi

UP News: दिल्ली से लौटते समय बरेली के सैलून कर्मचारी ने दी जान, ढाबे पर छुरी से काटा अपना गला

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 07 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के दुनका निवासी सलमान ने आत्मघाती कदम उठा लिया। दिल्ली से लौटते समय उसने एक ढाबे पर छुरी से अपना गला रेत लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की है। 

Bareilly salon worker commits suicide while returning from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

सैलून कर्मचारी बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी सलमान (26) ने बृहस्पतिवार रात हापुड़ के गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव स्थित ढाबे पर छुरी से गला काटकर जान दे दी। वह दिल्ली से टैक्सी से बरेली जा रहा था। परिजनों ने तनाव के कारण यह कदम उठाने की आशंका जताई है। कोई तहरीर नहीं दी है। शुक्रवार को उसका शव बरेली में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस के मुताबिक, अहमदजान के बेटे सलमान दिल्ली के एक सैलून में चचेरे भाई के साथ काम करता था। बृहस्पतिवार को वह एक टैक्सी से दुनका लौट रहा था। उसमें अन्य सवारियां भी थीं। 

Trending Videos


चालक ने टैक्सी को गढ़ क्षेत्र में हाईवे किनारे एक ढाबे पर रोका। वहां सवारियों ने खाना खाया। सलमान टैक्सी से उतरकर कुछ देर बाहर टहला। कुछ देर बाद सलमान ने कैश काउंटर पर रखा चाकू उठा लिया। देखते-ही-देखते 15 सेकंड में सलमान ने अपना गला रेत लिया। लोग और ढाबा कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक सलमान की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज से घटना की पुष्टि की। फुटेज में सलमान खुद की गर्दन काटता दिख रहा है। आधार कार्ड से उसकी पहचान करके दुनका में खबर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता की गई है। उन्होंने बताया कि सलमान काफी तनाव में था। इसी कारण यह कदम उठाने की आशंका है। मौत की सूचना से परिजन गमगीन हैं। 

बड़े भाई ने भी की थी आत्महत्या
परिजनों के मुताबिक, सलमान छह भाइयों में चौथे नंबर का था। शराब का आदी हो गया था। जिद्दी था। सलमान के बड़े भाई रेहान ने एक साल पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता अहमद जान का डेढ़ साल पहले निधन हो चुका है। सलमान अविवाहित थे। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो मोहल्ले में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed