सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bhitoura-Baheri road is full of potholes, people are getting jolted every day

Bareilly News: भिटौरा-बहेड़ी रोड पर गड्ढों की भरमार, हर दिन झटके खा रहे लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bhitoura-Baheri road is full of potholes, people are getting jolted every day
बहेड़ी।पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
शाही। भिटौरा-शाही-बहेड़ी रोड पर गड्ढों की भरमार है। यहां से गुजरने के दौरान हर दिन लोग झटके खा रहे हैं। रात में इन गड्ढों के कारण हर वक्त दुर्घटना होने की आशंका रहती है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मार्ग से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन होता रहता है, लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Trending Videos

भिटौरा-शाही- बहेड़ी मार्ग की लंबाई 45 किलोमीटर है। इस मार्ग पर हल्द्वानी-नैनीताल, शीशगढ़ और रामपुर दिल्ली की दिशा की ओर आने-जाने वाले वाहन आते-जाते रहते हैं। इस मार्ग पर करीब आधा-आधा फुट के 100 से अधिक गड्ढे हैं। सड़क के रखरखाव के अभाव में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति भिटौरा से शेरगढ़ कस्बा तक करीब 35 किलोमीटर मार्ग पर बनी हुई है। चार और दो पहिया वाहन रात के अंधेरे में गड्ढों में फंसकर अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक गिरते-पड़ते रहते हैं, जबकि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का भी आना-जाना रहता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस मार्ग पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग में पड़ने वाले गांव कुरतरा, अगरास, खरसैनी, लाल कुआं, कुलछा, गौहाना, चकरपुर उर्फ लमकन, खजुरिया, लालपुर, सेवा ज्वालापुर, नगरिया, कुड़का के लोगों को जिला मुख्यालय एवं तहसील तक रोजमर्रा के काम से आने-जाने के लिए यही मार्ग है। दूरदराज से कस्बा के कॉलेज अन्य संस्थाओं में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को भी खराब सड़क से होकर आना पड़ता है। मरीजों के लिए सड़क के गड्ढ़े किसी नासूर से कम नहीं हैं। इस प्रकार इस मार्ग से एक हजार से अधिक वाहन रोजाना गुजरते हैं।
चार कस्बों और कई गांवों को जोड़ता है यह मार्ग
यह मार्ग चार कस्बों बहेड़ी, शाही, शेरगढ़ व फतेहगंज पश्चिमी और 20 से अधिक गांवों को जोड़ता है, जिस पर रोजाना आठ से दस हजार वाहनों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर करीब एक साल से परेशानी है। यह मार्ग 2021 में बनकर शुरू हो गया था। हालांकि इसकी समयवधि 2025 में पूरी हो गई थी। उसके बाद से ही मार्ग पर गड्ढे बनना शुरू हो गए। संवाद
मार्च के बाद मार्ग का होगा नवीनीकरण : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह सैनी का कहना है कि इस मार्ग का बजट स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। संभवत: मार्च के बाद पूरे मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा।
---------
मुख्य मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, आवागमन बाधित
सिरौली। नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के कारण आंवला चौराहे से भोंदू तालाब तक का 700 मीटर मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे लोगों काे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील मुख्यालयों और कई गांवों को जोड़ने वाले इस व्यस्ततम मार्ग पर बासुंधरा इंटर कॉलेज, एसबीआई बैंक और पशु अस्पताल स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। आंवला चौराहे से भोंदू तालाब तक का 700 मीटर मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है। यह सड़क अब व्यापारियों और राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन गई है। सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढे हैं। इससे आए दिन ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन पलटने से लोग चोटिल हो रहे हैं।

स्थानीय व्यापारियों देवेंद्र भरद्वाज, परचून व्यापारी यशवंत सिंह चौहान, तेल स्पेलर स्वामी संजय गुप्ता आदि का कहना है कि सड़क उखड़ने से उड़ने वाली धूल ने उनका व्यापार और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित किए हैं। दुकानदारों को धूल से बचने के लिए दुकानों के आगे प्लास्टिक के पर्दे लगाने पड़ रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी राजननाथ तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिसंबर में शासन को भेजा जा चुका है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
-------------
पुल और सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

फोटो
बहेड़ी। भाकियू के पदाधिकारी के साथ छितौनिया व अलीगंज बमेहा गांव के ग्रामीणों ने सड़क एवं पुल बनाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी चुनाव के बहिष्कार के लिए ऐलान किया है।
भाकियू के प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह के साथ छितौनिया व अलीगंज बमेहा गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर सड़क और पुल का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता बड़े-बड़े वादे कर देते हैं, लेकिन उनको पूरा नहीं करते। उनसे वादा किया था कि उनके गांव में सड़क और अलीगंज जाने वाली नहर पर पुल बनवाया जाएगा, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। इस दौरान चौधरी सुरेंद्र सिंह, वंश चौधरी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बहेड़ी।पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

बहेड़ी।पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

बहेड़ी।पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

बहेड़ी।पुल और सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed