सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider Falls into Open Drain in Bareilly

Bareilly News: कॉलोनी के खुले नाले में गिरा बाइक सवार युवक, स्थानीय लोगों ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 06 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार युवक खुले नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। 

Bike rider Falls into Open Drain in Bareilly
स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को बाहर निकाला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी के पास रविवार रात बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गहरे और खुले नाले में जा गिरा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे राहगीर व स्थानीय निवासी मदद के लिए दौड़ पड़े। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और न ही वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आया। इससे बड़ी अनहोनी टल गई।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाला खुला होने के साथ ही वहां पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण बाइक सवार को नाले का अंदाजा नहीं मिला और वह सीधे उसमें गिर गया। शहर के खुले नाले मौत का सबब बनते जा रहे हैं। अभी सेटेलाइट हादसे की यादें धुंधली भी नहीं पड़ी थीं कि इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली को फिर कठघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में रोष 
अमर उजाला ने राजीव कॉलोनी का नाला गहरा होने व संकेतक नहीं लगे होने को लेकर आगाह भी किया था। स्थानीय नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। उनका कहना है कि यदि इन नालों को जल्द नहीं ढका गया तो अनहोनी हो सकती है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया की प्रभावित क्षेत्र में नाले के आसपास बैरिकेडिंग कराई गई है। शहर में जहां भी नाले खुले हैं, उन्हें सुरक्षित करने का कार्य निरंतर चल रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed