{"_id":"6a4cbbf60bb11e73ba0d171f","slug":"businessman-duped-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-escort-service-in-bareilly-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर व्यवसायी से 25 लाख रुपये की ठगी, तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर व्यवसायी से 25 लाख रुपये की ठगी, तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
Tue, 07 Jul 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:13 PM IST
सार
बरेली के एक धान व्यवसायी से एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 25 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में धान का व्यवसाय करने वाले बरेली के धान व्यवसायी के साथ एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी हुई है। ठगों ने उनसे कुल 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित धान व्यवसायी ने साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि मई 2026 में फेसबुक पर एस्कॉर्ट सर्विस का एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करने के बाद उनकी व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। ठगों ने उनसे सेवा शुल्क, पंजीकरण फीस, होटल बुकिंग और चिकित्सा संबंधी सामान के नाम पर कई बार रुपये मांगे।
विज्ञापन
धमकी देकर ऐंठे रुपये
वादे के मुताबिक सर्विस न मिलने पर जब धान व्यवसायी ने अपने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने एस्कार्ट सर्विस लेने की जानकारी उनके परिवार को बताने और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। इस डर से पीड़ित ने और रुपये दे दिए। उन्होंने अलग-अलग तरीकों से और अलग-अलग खातों में लगभग 25 लाख रुपये हस्तांतरित किए। ये खाते विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर थे।
विज्ञापन