फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-Inspector suspended over exploitation allegations woman levels serious charges in Bareilly

Bareilly News: महिला को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गर्भपात कराया, दरोगा निलंबित

Tue, 07 Jul 2026 10:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

बरेली में एक महिला ने सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू पर शादी और नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाए। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत कर सबूत दिखाए। एसएसपी के प्रारंभिक जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Sub-Inspector suspended over exploitation allegations woman levels serious charges in Bareilly
आरोपी दरोगा नरेश बाबू - फोटो : स्रोत- पीड़िता

विस्तार

बरेली में खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बताकर महिला ने एसएसपी व एडीजी समेत कई अधिकारियों से मिलकर शिकायत की। उसने दरोगा पर नौकरी और शादी के बहाने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। साक्ष्य के तौर पर वीडियो और फोटो सौंपे। एसएसपी ने प्राथमिक जांच के बाद सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सौंपी गई है।

विज्ञापन


बारादरी इलाके में माधोबाड़ी निवासी महिला दोपहर के वक्त एसएसपी अनुराग आर्य से उनके कार्यालय में मिली। खुद को सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू की दूसरी पत्नी बताया। महिला ने दरोगा के साथ कई जगह घूमने के फोटो और वीडियो सुबूत के तौर पर पेश किए। बताया कि दरोगा काफी समय तक बारादरी थाने में तैनात रहे थे। वह वर्ष 2022 से पति से मतभेद के बाद अलग रह रही है। 
विज्ञापन


शिकायत लेकर पहुंची थी थाने 
वर्ष 2025 में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने बारादरी थाने गई थी। उसके मामले में जांच कर रहे दरोगा नरेश बाबू ने पहले सहानुभूति जताई, फिर उसके घर आने-जाने लगे। उसे पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही कहा कि वह पहली पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेंगे। इसी बहाने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसका गर्भपात भी कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा के परिवार पर मारपीट का आरोप 
आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति से पहले दरोगा ने उससे पीछा छुड़ाकर अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए सिरौली थाने में ट्रांसफर करा लिया। पांच जुलाई को ड्यूटी से लौटते वक्त दरोगा का एक्सीडेंट हो गया था। निजी अस्पताल में दरोगा भर्ती थे। वहां वह गई तो दरोगा के परिवार के लोगों ने उससे झगड़ा व मारपीट शुरू कर दी। जल्दी में ही वह दरोगा की छुट्टी कराकर अपने साथ ले गए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिक जांच के आधार पर सिरौली थाने के दरोगा नरेश बाबू को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच एसपी दक्षिणी को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed