फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two young men riding motorcycle died in road accident on Tanakpur Highway in Pilibhit

UP: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों को कुचला, सुबह मिले शव

Wed, 08 Jul 2026 03:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Jul 2026 03:16 PM IST
सार

पीलीभीत में बीते मंगलवार की देर रात को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जहां बाइक सवार दो युवकों की सड़क हादसे में जान चली गई। बुधवार सुबह दोनों के शव सड़क किनारे मिले तो पुलिस को सूचना दी गई। 
 

विज्ञापन
Two young men riding motorcycle died in road accident on Tanakpur Highway in Pilibhit
बाइक सवार दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात टनकपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बुधवार सुबह सड़क किनारे शव पड़े मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हादसा रामजानकी पेट्रोल पंप के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, ग्राम सड़ा निवासी 28 वर्षीय रंजीत सोनकर पुत्र राजेंद्र तथा 25 वर्षीय अरविंद राजपूत पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार रात किसी कार्य से न्यूरिया आए थे। देर रात दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना सुनसान स्थान पर होने के कारण देर रात तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे दोनों के शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मनीष चौरसिया ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर क्षेत्राधिकारी नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।


रंजीत सोनकर विवाहित थे। उनकी पत्नी माया देवी को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वह बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अरविंद राजपूत की मौत से भी परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed