{"_id":"6a4d53266b1d8413ba083c71","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-24-hours-after-engagement-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-163501-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सगाई के 24 घंटे बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सगाई के 24 घंटे बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मृतक चंदन फाइल फ़ोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पतरसिया के पास का मामला, मातम में बदलीं खुशियां, परिजन ने हत्या किए जाने का जताया संदेह
बरखेड़ा। क्षेत्र में रविवार को युवक की हुई सगाई की खुशियां महज 24 घंटे के भीतर ही मातम में बदल गईं। सोमवार रात पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गांव पतरसिया के पास 27 वर्षीय चंदन रस्तोगी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संदिग्ध स्थिति में परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।
गांव पतरसिया निवासी मृतक चंदन रस्तोगी (27) की रविवार को सितारगंज क्षेत्र के गांव बब्बरपुर में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। वहां से वापसी के बाद घर में मेहमानों की मौजूदगी और उत्सव का माहौल था। सोमवार रात करीब नौ बजे चंदन घर से यह कहकर निकला कि वह कुछ ही देर में टहलकर वापस आकर खाना खाएगा। इसके कुछ समय बाद ही परिजन को उसके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। परिजन ने आनन-फानन में चंदन को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के भाई पिंकू रस्तोगी ने बताया कि वह केवल 15 मिनट के लिए बाहर गया था। मृतक बिजली मिस्त्री था। परिजन का आरोप है कि यह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया है। जवान बेटे की मौत से मां का रोते रोते बुरा हाल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से रात में जानकारी हासिल की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अजय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा हैं। मृतक के परिजन के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। थाना पुलिस को मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद