फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Oxygen plant to be operational from next weekOxygen plant to be operational from next week

Pilibhit News: ऑक्सीजन प्लांट का संचालन अगले सप्ताह से

Wed, 08 Jul 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be operational from next weekOxygen plant to be operational from next week
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल व 200 बेड के नए जिला अस्पताल भवन को लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट से जोड़ने की कवायद पूरी होने के बाद अब संचालन के लिए लाइसेंस मिलने का कार्य भी अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। अगले सप्ताह से यह प्लांट शुरू हो जाएगा। इससे भर्ती मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में काफी विस्तार होगा।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर व 500 क्षमता वाले तीन ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। वहीं, नए 200 बेड के जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिसर में लगाए गए एलएमओ प्लांट के संचालन की कवायद लंबे समय बाद तेज हो गई है। 34 लाख रुपये की धनराशि से लगाए गए एलएमओ प्लांट को अगले सप्ताह लाइसेंस मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

यह ऑक्सीजन पाइपलाइन एलएमओ प्लांट से जिला महिला अस्पताल और नए अस्पताल भवन तक जाएगी। एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट की क्षमता 430 बेड की है।
प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया, एलएमओ प्लांट संचालन से मरीजों के ऑक्सीजन की पूर्ति में विस्तार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed