फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four-year-old child dies after drowning in a ten-foot-deep pit in Bareilly

Bareilly News: आबादी के बीच गड्ढा बना काल, पानी में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 07 Jul 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 06:08 PM IST
सार

मीरगंज क्षेत्र के जौनेर गांव में मंगलवार सुबह पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी और मुख्य सड़क के पास करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया, जहां खेलते समय मासूम गिर गया और उसकी जान चली गई। 

विज्ञापन
Four-year-old child dies after drowning in a ten-foot-deep pit in Bareilly
बच्चे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के जौनेर गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। आबादी और मुख्य सड़क के बिल्कुल पास बने लगभग 10 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार साल अलीम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे अलीम घर के बाहर खेलते-खेलते निकल गया। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो मां फिजा और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देखते ही देखते पूरा गांव खोजबीन में जुट गया। काफी देर बाद गांव के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में मासूम का शव उतराता दिखाई दिया। मासूम का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


गड्ढे में भरा है बारिश का पानी 
ग्रामीणों का कहना है कि जिस गड्ढे में मासूम डूबा, वह आबादी के बिल्कुल पास और मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। गांव के बच्चे रोजाना उसी स्थान के आसपास खेलते हैं। हाल की बारिश के बाद गड्ढा पूरी तरह पानी से भर गया और उसके ऊपर प्लास्टिक, पॉलीथीन व अन्य कचरा जमा होने के कारण उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि इस गड्ढे के चारों ओर न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी, न चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनका कहना है कि आबादी और सड़क के पास होने के बावजूद इस खुले गड्ढे को ऐसे ही छोड़ दिया गया, जिससे यह बच्चे के लिए मौत का कारण बन गया।

मां का रो-रोकर बुरा हाल 
मासूम की मां फिजा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उन्हें संभालने की कोशिश करती रहीं। अलीम आंगनवाड़ी में पढ़ता था। उसके पिता आलम दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक घर नहीं पहुंच सके थे। 

घटना के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर एकत्र होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आबादी के पास बने इस गहरे गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो मासूम अलीम की जान बच सकती थी।

ग्राम प्रधान मुनेद्र शर्मा ने बताया कि गांव से घूरे हटाए गए थे। कुछ घरों का पानी सड़क पर आ रहा था। इसी समस्या के समाधान के लिए पानी निकासी के लिए गड्ढा खुदवाया गया था। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed