सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cases registered against 23 for electricity theft; 51 connections disconnected.

Bareilly News: बिजली चोरी के आरोप में 23 पर रिपोर्ट, 51 कनेक्शन काटे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cases registered against 23 for electricity theft; 51 connections disconnected.
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की तरफ से रविवार को अभियान चलाकर जिलेभर में 293 भवनों व कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान 23 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई। 51 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अभियान में 91 हजार रुपये की की वसूली भी की गई।

किला उपकेंद्र के बाकरगंज क्षेत्र में 125 परिसरों की जांच की गई। बिजली चोरी करते पाए गए छह उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रेमनगर क्षेत्र में 168 कनेक्शनों की जांच हुई। इस दौरान विद्युत चोरी के 17 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कनेक्शन काटे गए। 16 उपभोक्ताओं का विद्युत भार बढ़ाया गया। छह मामलों में विद्युत श्रेणी परिवर्तित की गई। 91 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed