{"_id":"69c4567c0ead91decb086c44","slug":"cattle-smuggler-carrying-a-reward-of-25000-rupees-arrested-after-encounter-shot-in-both-legs-bareilly-news-c-4-bly1053-850974-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। थाना पुलिस ने गोकशी के एक साल पुराने मामले में 25 हजार रुपये के इनामी पशु और मांस तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ बुधवार तड़के रबर फैक्टरी के जंगल में हुई। गोली लगने से एक दरोगा भी घायल हुआ है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो खोखे और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं।
सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव धनेटा के पास स्थित बहगुल नदी के किनारे मई 2025 में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने गोकशी के इस मामले में अजीम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। गोकशी में पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गयासपुर निवासी कामिल उर्फ नक्ता भी शामिल था। वह फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि कामिल रबर फैक्टरी के जंगल में गोकशी की फिराग में बैठा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की।
खुद को घिरता देखकर कामिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसकी एक गोली दरोगा पंकज कुमार की बाजू को रगड़ते हुए निकल गई। वह घायल हो गए। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई तो आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिर गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल दरोगा और कामिल को खिरका सीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos