{"_id":"69c49517084ae28f6302db46","slug":"no-trace-found-of-youth-who-fell-into-open-drain-in-bareilly-2026-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में खुले नाले में गिरे युवक का नहीं मिला सुराग, बचाव अभियान में जुटे 80 कर्मचारी; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में खुले नाले में गिरे युवक का नहीं मिला सुराग, बचाव अभियान में जुटे 80 कर्मचारी; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:04 AM IST
सार
बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे के समीप खुले नाले में गिरे युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ समेत कई टीमें बचाव अभियान में जुटी है। नाला सफाई के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास मंगलवार रात 9:30 बजे खुले हुए नौ फीट गहरे नाले में गिरे युवक की तलाश में बुधवार को भी देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। बुधवार को रात 2:00 बजे तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। इससे प्रशासन और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी लगाया गया है। नाले में गिरते हुए युवक का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।
सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाला खुला हुआ है। मंगलवार रात एक युवक नाले में गिर गया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना मिलते पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रात 12 बजे के बाद उसे खोजने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
Trending Videos
2 of 11
बचाव अभियान में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी पूरा दिन नगर निगम के साथ ही प्रशासनिक अमला व पुलिस भारी-भरकम मशीनें लेकर सेटेलाइट पर डटी रहीं। मोटे सीमेंटेड स्लैब तोड़ने के लिए रामपुर से पायलिंग मशीन मंगाई गई। नाले का स्लैब तोड़ने के बाद पानी निकाला गया। नाले में भरे कचरे के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
युवक की तलाश में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
सफाई के दौरान हटाया गया था स्लैब
आसपास के दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल सफाई के दौरान नाले का स्लैब हटा दिया गया था। इसके बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नाला बंद करने की याद नहीं आई। यही खुला नाला इस हादसे की वजह बना।
4 of 11
मौके पर पहुंचे अफसर
- फोटो : अमर उजाला
रेस्क्यू के दौरान नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एडीएम सिटी सौरभ दुबे भी मौके पर पहुंचे। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव बारादरी थाना पुलिस के साथ कई घंटे मौके पर डटे रहे। हैरानी की बात यह है कि 29 घंटे के बाद भी युवक को न तो खोजा जा सका है और न उसकी पहचान की जा सकी है।
विज्ञापन
5 of 11
एक लेन पर रोका गया ट्रैफिक
- फोटो : अमर उजाला
रात में बंद की रोड की एक लेन, बसों को दूसरी ओर रोका गया
रात में ट्रैफिक का दबाव कम होने के बाद रोड पर खोदाई शुरू की गई। इससे पहले ईसाइयों की पुलिया पर बेरिकेडिंग लगाकर रोड की दाहिनी ओर वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आने वाली बसों को रोड के दूसरी ओर रोका गया। नाले के सीमेंटेड स्लैब की मोटाई एक फुट से ज्यादा है ऐसे में इसे तोड़ना मुश्किल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।