{"_id":"6a78da1d05b50bf19a0943ce","slug":"child-kanwariya-from-pilibhit-dies-after-falling-from-tractor-trolley-bareilly-news-c-4-bly1015-942636-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर पीलीभीत के बाल कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर पीलीभीत के बाल कांवड़िये की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर (बरेली)। तैयतपुर गांव के पास कमुआ मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर पहिये के नीचे आकर 12 साल के कांवड़िये की मौत हो गई।
पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव बसरा निवासी वीरपाल मिश्रा का 12 साल का बेटा ललित भी परिवार व पड़ोसियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से गंगाजल लेने गया था। रविवार सुबह पौने आठ बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गाना बजने पर खड़ा होकर देखने लगा। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। ललित को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि परिवार की लिखित मांग पर शव उन्हें सौंप दिया गया। बीसलपुर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया। साथ ही, इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश सिंह को भी मृतक के परिवार के साथ गांव भेजा गया।